तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा कि ईरान की सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं और शत्रु के हर संभावित अतिक्रमण का मुंहतोड़ उत्तर देंगी।
आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने तेहरान विश्व विद्यालय के कैंपस में केन्द्रीय नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि इस्लामी गणतांत्रिक व्यस्था अपनी शक्ति के चरम बिंदु पर है और जनता अपनी मेहनत और लगन से सकल उत्पादन और आर्थिक क्षेत्र में विश्व साम्राज्यवाद के षडयंत्रों को विफल बना देगी। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने ईरान के विरुद्ध अमरीका और पश्चिमी देशों के एकपक्षीय प्रतिबंधों को ईरान की लोकतांत्रिक व्यवस्था को हानि पहुंचाने का उनका षडयंत्र बताया और कहा कि राष्ट्रों और इस्लामी जगत को विभिन्न क्षेत्रों में साम्राज्यवादी शक्तियों की चालों और कुचेष्टाओं की भरपूर पहिचान हो गई है और विश्व की जनता इन शक्तियों के हाथ काट देगी।
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने इस्लाम के विरुद्ध साम्राज्यवादी शक्तियों के षडयंत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि शत्रुओं को अपने लक्ष्यों में कदापि सफलता नहीं मिलेगी।
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने निरंतरती फैलती इस्लामी जागरूकता की लहर का हवाला देते हुए कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां तथा क्षेत्र में उनकी पिट्ठू सरकारें इस तथ्य से भयभीत हैं।
.......
166